एक किलो चरस के साथ पुलिस ने किया एक गिरफ्तार – News Debate

एक किलो चरस के साथ पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

उत्तरकाशी 24 दिसम्बर। उत्तरकाशी। पुरोला पुलिस ने एक किलो पांच ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा दिर्नेश पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात्रि में पुरोला लीसा डिप्पो मोड से सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी देवजानी उम्र 31 वर्ष निवासी मोरी को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक द्वारा पूछताछ में बताया कि वह चरस को खुद तैयार कर देहरादून में बेचने ले जा रहा था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *