दून पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस की मीडिया इंचार्ज पंखुड़ी पाठक, अध्यक्ष- नेता प्रतिपक्ष से की भेंट

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड की मीडिया इंचार्ज नियुक्त की गईं श्रीमती पंखुड़ी पाठक का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंखुड़ी पाठक की नियुक्ति पार्टी की चुनावी तैयारियों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है। उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय एवं सामाजिक समीकरणों और चुनावी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वे प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया एवं संचार अभियान को अधिक रणनीतिक, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से जुड़े जनसरोकारों को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना तथा कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के एजेंडे को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पंखुड़ी पाठक के अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण से कांग्रेस के मीडिया अभियान को नई धार मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भी उत्तराखंड मीडिया विभाग की ओर से श्रीमती पंखुड़ी पाठक का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *