पर्स स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी दबोचे - News Debate

पर्स स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी दबोचे

बुलेट सवार बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने 2000/- नकदी की बरामद

रुड़की,7 अक्तूबर (अनिल पुंडीर): दो दिन पूर्व ढंडेरा सब्जी मंडी के पास से अज्ञात युवक एक महिला का पर्स झपटकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों पर कथित स्नैचरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती देर शाम को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित पुरानी खंडहर रेलवे बिल्डिंग के पास से बिना नम्बर प्लेट संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल इस्तेमाल कर रहे दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने ढंडेरा सब्जी मंडी के पास महिला का पर्स झपटकर भागने की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।तलाशी लेने पर उनके कब्जे से महिला के पर्स से प्राप्त धनराशि में से बचे शेष ₹2,000/- नगद बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नम्बर प्लेट की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। चेसिस नम्बर चेक करने पर वाहन का पंजीकरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाया गया, जिसके सम्बन्ध मे जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आकाश कुमार उर्फ काशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी दाबकी कलां, लक्सर तथा विकुल, उम्र 18 वर्ष, निवासी कंकर खाता, लक्सर बताया।पुलिस टीम में दारोगा सतेन्द्र भण्डारी,महिला दारोगा पायल तोमर, हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल तथा कांस्टेबल अनिल चौहान व महिला कांस्टेबल स्वीटी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *