रेल की चपेट में आकर रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत - News Debate

रेल की चपेट में आकर रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत

रामनगर/देहरादून। बुधवार सुबह पीरुमदारा रेलवे स्टेशन के पास रामनगर से देहरादून जा रही रेल की चपेट में आकर एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह विशाल आजाद निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा ने पुलिस को सूचना दी कि रामनगर से देहरादून जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर पीरुमदारा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सूचना मिलने पर पर पीरुमदारा चौकी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर रेल की चपेट में आकर कटा शव बरामद कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए तो उसकी शिनाख्त रिटायर्ड सैन्यकर्मी बलवीर सिंह रावत पुत्र गुलाब सिंह रावत (उम्र 49 वर्ष) निवासी नैनी मार्केट पीरुमदारा रामनगर के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *