देहरादून। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोशिएशन की प्लेटिनियम जुबली के अवसर पर देहरादून डिविजिनल इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन के तत्वाधान मे आयोजित सुर संध्या मे सान्याल मंच की सुमन कुलाश्री पोखरियाल और शशि कुलाश्री की मांगल प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे।
सुमन और शशि के जुगलबंदी मांगल गीत “दैणा हूयां भूमि का भूमियाल हे” पर भाव विभोर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम मे कई आंचलिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं ने लुत्फ़ उठाया।