पीएम की सुरक्षा को खतरे में डाल, राहुल ने तोड़ी सभी राजनैतिक मर्यादाएं : भट्ट
देहरादून। भाजपा ने राहुल द्वारा राजनीति के लिए पीएम की सुरक्षा खतरे में डालने की कोशिश के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय कूच किया।
भट्ट ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र में चर्चा के सबसे बड़े मंच पर संसद चल रही है। वहां जनता के मुद्दे उठाने और उस पर सार्थक चर्चा की बजाय कांग्रेस और समूचा विपक्ष हंगामा करने और युवाओं को भड़काने में लगा है। बेहतर होता वे छात्रों को गुमराह करना छोड़कर संसद के पटल पर उनकी बातों को रखते। उन्होंने कहा कि नीट का एग्जाम हो चुका है, छात्र बड़ी संख्या में उसमें उत्तीर्ण हो चुके हैं। नीट परीक्षा में।सफल छात्रों की काउंसलिंग भी प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन इस सबके उलट, पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाकर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का राहुल गांधी और कांग्रेस प्रयास कर रही है। जिसका भाजपा कार्यकर्ता अब मुंह तोड़ जवाब देखर जनता के सामने उनकी साज़िशों और नकारत्मक राजनीति की पोल खोलेंगे।
राहुल गांधी ने अपनी अलोकतांत्रिक सोच एवं अराजक नीति को प्रदर्शित किया है। पार्टी की तरफ से बहुत जिम्मेदारी और सब्र से सबी पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया है। लेकिन जिस तरह का अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक रवैया कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनाया गया है, उसके चलते जवाब देना बहुत ज़रूरी हो गया था। जिस तरह उनके द्वारा छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से नीट के नाम पर झूठ और अविश्वास फैलाने का काम किया जा रहा हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की परंपराओं का हनन कर रही हैं। लोकतंत्र के अंदर अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। लेकिन जब सदन चल रहे हों, सदन में बात कही जाती है, न कि सड़कों पर बात कही जाती है।
प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, सुभाष बर्त्वाल, श्रीमती मधु भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, श्रीमती नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली सहित काफी लोग मौजूद थे।