हल्द्वानी। चंपावत के टनकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले मे मैक्स बह गयी जिसमे एक बच्ची की मौत हो गयी और 2 लोग लापता बताये जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सात लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है. वाहन में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले बताये जा रहे हैं। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। दो लोगों की खोजबीन जारी है। हादसे में 17 वर्षीय किशोरी बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह की मौत हो गयी। वहीं पवनदीप कौर, अमनदीप कौर, सीमा, चालक उवेश पुत्र खुर्शीद घायल हुए हैं। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है.
गौरतलब है कि हर साल मानसून सीजन में किरोड़ा नाला उफान पर रहता है। इस स्थान पर पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं।