हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की सस्पेंड कर्मी हुए बहाल, आरोपों से मुकरी थी किशोरी – News Debate

हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की सस्पेंड कर्मी हुए बहाल, आरोपों से मुकरी थी किशोरी

हल्द्वानी/देहरादून। हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए जाने के बाद निलंबित कर्मियों को बहाल कर दिया गया है।

विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया था। विभागीय मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया।साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया। मामले की पुलिस भी जांच कर रही थी।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई जिसमे उक्त किशोरी द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली। आज महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है। मंत्री ने बताया कि किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी।किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *