युवतियों ने सिखाया मनचले को सबक, फब्ती कस रहे युवक की धुनाई, पुलिस ने दबोचा

देहरादून। पिकनिक स्पॉट मे मनचलों द्वारा छेड़छाड़ और फब्तियाँ कसना आम बात हो गयी है, लेकिन कभी कभी उन्हे इसकी कीमत भी चुकानी होती है।

ऐसा ही एक मामला देहरादून के सहस्त्रधारा मे रविवार को देखने को मिला। फब्ती कर रहे युवक को जब युवतियों का विरोध नागुजार लगा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने युवती को थप्पड़ रसीद कर दिया। इससे युवती और उसकी दोस्त ने फिर मोर्चा संभाला और युवक को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। युवतियों के भारी पड़ते देख एक साथी ने स्कूटी स्टार्ट कर युवक को ले गया।

घटना का वीडियो शोसल मीडिया मे वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लेकर तीन युवकों को हिरासत मे ले लिया। पुलिस ने प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल, आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह निवासी जलपाड़ी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल तथा गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झलपाड़ी पौड़ी गढ़वाल पुलिस एक्ट मे कार्यवाही की है। वहीं दोनों स्कूटीयों को Mv Act में सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार युवती के द्वारा रिपोर्ट देने पर अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *